क्षेत्रीय
10-Feb-2026
...


बालाघाट (ईएमएस).माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड के द्वारा संचालित 12 वीं बोर्ड की परीक्षा 10 फरवरी से अंग्रेजी प्रश्नपत्र के साथ प्रारंभ हो गई। परीक्षा के लिये जिले में 118 परीक्षा केन्द्र बनाए गये थे। परीक्षा में जिले में कुल 15,321 परीक्षार्थी दर्ज थे। इसमें 15,129 परीक्षार्थी शामिल हुए व 192 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा केन्द्रों में परीक्षार्थी समय से पूर्व पहुंच गये व अपना रोल नंबर किस कक्ष में है तलाश कर पर्चा हल करने पहुंचे। परीक्षा के दौरान उडऩ दस्ता दल से बालाघाट एसडीएम गोपाल सोनी ने संवदेनशील परीक्षा केन्द्र महारानी लक्ष्मीबाई कन्या विद्यालय में पहुंचकर परीक्षा गतिविधियों का निरीक्षण किया। परीक्षा केन्द्रों में परीक्षार्थियों के लिये बैठने के लिये व्यापक व्यवस्था की गई थी और परीक्षा शांतिपूर्ण हुई। उल्लेखनीय है कि इस वर्ष कक्षा 10 वीं व 12 वीं बोर्ड की परीक्षाओं में जिले के 39,173 परीक्षार्थियों की दर्ज संख्या है। माध्यमिक शिक्षा मंडल के निर्देशानुसार 12 वीं बोर्ड की परीक्षा 10 फरवरी से 7 मार्च तक चलेगी। वहींकक्षा 10 वीं की परीक्षा 13 फरवरी से 6 मार्च तक चलेगी। इस वर्ष जिले में कक्षा 10 वंीं में 21,682 परीक्षार्थी व कक्षा 12 वीं में 17,491 परीक्षार्थी शामिल होंगे। जिनके लिए 132 परीक्षा केन्द्र बनाए गए है। कक्षा 10 वीं की 132 परीक्षा केन्द्रों में व कक्षा 12 वीं की 118 केन्द्रों में परीक्षा कराई जा रही है। इन परीक्षार्थियों में 10 वीं में स्वाध्यायी परीक्षार्थी 1154 एवं 12 वीं में 863 परीक्षार्थी दर्ज है। जिनके लिए सांदीपनी स्कूल बालाघाट व एमएलबी स्कूल को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। इसके अलावा नकल प्रकरण पर अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन व शिक्षा विभाग की ओर से उडऩ दस्ता टीम का गठन किया गया है। जिनके द्वारा परीक्षा केन्द्रों में औचक निरीक्षण कर परीक्षा संबंधी गतिविधियों की जानकारी ली जावेगी व नकल रोकने पैनी नजर रखी जाएगी। सभी परीक्षा केन्द्रों में परीक्षार्थियों के लिये बैठक व पेयजल सहित अन्य सुविधाएं की गई है। भानेश साकुरे / 10 फरवरी 2026