क्षेत्रीय
10-Feb-2026


ग्वालियर ( ईएमएस ) । डबरा में नवग्रह शक्तिपीठ की निकलने वाली कलश यात्रा मे कलश वितरण के दौरान हुई दुर्भाग्यपूर्ण हादसा भगदड़ की घटना की सूचना मिलते ही शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र यादव तत्काल कांग्रेसजनों के साथ ट्रॉमा सेंटर पहुँचे एवं वहाँ भर्ती सभी घायलों एवं उनके परिजनों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया। इस दौरान उन्होंने ट्रॉमा सेंटर के अधीक्षक डॉ. सुधीर सक्सेना से विस्तृत चर्चा कर सभी घायलों को समुचित, त्वरित एवं बेहतर उपचार उपलब्ध कराने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में पीड़ित परिवारों के साथ कांग्रेस पार्टीl पूरी मजबूती से खड़ी है।  शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव ने इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर कहा कि डबरा में कलश यात्रा के दौरान हुई यह घटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और पीड़ादायक है। हमारी प्राथमिकता है कि सभी घायलों को सर्वाेत्तम चिकित्सा सुविधा मिले। कांग्रेस पार्टी पीड़ित परिवारों के साथ है और उन्हें किसी भी प्रकार की सहायता की आवश्यकता होगी, वह उपलब्ध कराई जाएगी। भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए प्रशासन को ठोस और प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करनी चाहिए। धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया जाए, ताकि आमजन की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।