सिरोज(ईएमएस)। इंद्रपुरी निवासी स्वर्गीय आर. सी. बंसल (प्रख्यात उद्योगपति एवं भोपाल के अग्रवाल समाज के संस्थापक) की धर्मपत्नी, श्रीमती विजय बंसल का स्वर्गवास हो जाने पर परिवार के सदस्यों ने समाज के लिए अनुकरणीय पहल करते हुए किरण फाऊंडेशन से संपर्क कर नेत्रदान की इच्छा जाहिर की किरण फाउंडेशन के सचिव डॉक्टर राकेश भार्गव जी के सहयोग से नेत्रदान बीएमएचआरसी में किया परिजनों ने नेत्रदान कर मानव सेवा की एक प्रेरणादायी मिसाल प्रस्तुत की है। परिजनों ने बताया कि श्रीमती विजय के नेत्रदान का विचार उनके मन में प्रारंभ से ही था कि उनका जीवन ही नहीं, बल्कि उनके अंग भी समाज और ज़रूरतमंद लोगों के कल्याण में उपयोगी बनें। बंसल परिवार के सदस्य स्वर्गीय राम बंसल का तीन वर्ष पूर्व नेत्रदान एवं देहदान भोपाल एम्स में किया गया था। सलमान खान, 10 फरवरी, 2026