राज्य
10-Feb-2026
...


इन्दौर (ईएमएस) श्री मंगलदास महाराज के मुख्य आतिथ्य में मालवा जर्नलिस्ट फोरम का मिलन समारोह सम्पन्न हुआ। समारोह की शुरुआत फोरम की ओर से अध्यक्ष लोकेंद्र सिंह थनवार, सरिता शर्मा, राजेंद्र सिंह, धर्मेंद्र शुक्ला ने मुख्य अतिथि का अभिनंदन कर की। इस अवसर पर उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि बॉर्डर पर सैनिक देश की रक्षा करते हैं उसी तरह समाज में रहकर समाज के रक्षा के लिए पत्रकार कार्य करते हैं। समारोह में सरिता शर्मा, डॉ. कमल हेतावल, राजेंद्र सचदेव, कमलेश श्रीवास्तव, कल्याण सिंह चांदना, दिनेश देशमुख, विजय सालविया उपस्थित रहे। संचालन प्रवीण जोशी ने किया। आनंद पुरोहित/ 10 फरवरी 2026