क्षेत्रीय
10-Feb-2026


सरायकेला (ईएमएस)।महिला महाविद्यालय सरायकेला खरसावां के परिसर में नंदी फाउंडेशन के द्वारा भारत के प्रतिष्ठित संस्थान महिंद्रा एंड महिंद्रा के सीएसआर इनिशिएटिव, महिंद्रा प्राइड क्लासरूम के तहत छात्राओं के लिये निशुल्क सॉफ्ट स्किल्स ट्रेनिंग कम करियर अवेयरनेस सेशन का आयोजन किया गया। ट्रेनिंग सत्र का शुभारंभ कॉलेज की प्राचार्या डॉ स्पार्कलीन देई के संबोधन के साथ शुरु हुई।उन्होंने करियर अवेयरनेस सेशन के महत्व एवं छात्राओं का जीवन में उपयोग के बारे में विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम में ट्रेनर अपर्णा वाजपेयी ने छात्राओं के रजिस्ट्रेशन एवं प्री टेस्ट लिए। उन्होंने बताया कि आने वाले सत्र में अपनी दक्षता से रूबरू करवाना और संचार कौशल, व्यक्तित्व की विकास एवं पेशेवार मूल्य, डिजीटल आईडिन्टीटी के संबध में चर्चाएं की जायेगी। इसमें लगभग महाविद्यालय की 50 छात्राएं भागीदार बनी। इस परिचय सत्र में महाविद्यालय के सभी शिक्षक- शिक्षिका एवं शिक्षकेतरकर्मी उपस्थित थे। कर्मवीर सिंह/10फरवरी/26