कलेक्टर के निर्देश पर हरकत में आया खनिज अमला छिंदवाड़ा (ईएमएस)। पिछले दिनों कलेक्टर ने समय-सीमा की समीक्षा बैठक में राजस्व और खनिज विभाग को अवैध उत्खनन और अवैध परिवहन पर शिकंजा कसने के सख्त निर्देश दिए थे। कलेक्टर के निर्देश पर परासिया के राजस्व खनिज और पुलिस अमले ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सोमवार देर रात पेंच नदी से रेत का उत्खनन करने वाले चार ट्रैक्टरों को जब्त किया है। जिनके द्वारा लोहांगी में नदी से रेत का अवैध उत्खनन और परिवहन किया जा रहा था इन ट्रैक्टरों को पुलिस अभिरक्षा में शिवपुरी थाने में खड़ा किया गया है। जिनके ऊपर अवैध खनिज परिवहन और उत्खनन का मामला दर्ज कर कलेक्ट्रेट न्यायालय में पेश किया जाएगा। ईएमएस/मोहने/ 10 फरवरी 2026