छिंदवाड़ा (ईएमएस)। १० फरवरी को सुरक्षित इंटरनेट दिवस के उपलक्ष्य में जिला एनआईसी छिंदवाड़ा द्वारा शासकीय आदिवासी महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था छिंदवाड़ा में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग और भविष्य की डिजिटल चुनौतियों के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता, जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी राहुल कुमार रावत और ए.डी.आई.ओ. (एनआईसी) राजहंस गोंडाने ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए वर्तमान समय में डिजिटल साक्षरता के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने तकनीकी युग में इंटरनेट के लाभों के साथ ही उससे जुड़े खतरों के बारे में विस्तार से चर्चा की। श्री रावत ने विशेष रूप से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के जिम्मेदार उपयोग और डीपफेक जैसी नई व भ्रामक तकनीकों से सावधान रहने के बारे में विद्यार्थियों को मार्गदर्शन दिया। इस अवसर पर संस्थान के प्राचार्य श्री दिनेश कुमार ने विद्यार्थियों को इस प्रकार के आयोजनों का लाभ उठाने और डिजिटल माध्यमों का उपयोग अपनी प्रगति के लिए करने के लिये प्रोत्साहित किया। ईएमएस/मोहने/ 10 फरवरी 2026