क्षेत्रीय
10-Feb-2026


जनसुनवाई में विद्यार्थी पहुंचे कलेक्ट्रेट, सीएम हेल्पलाइन में भी की शिकायत छिंदवाड़ा (ईएमएस)। पीजी कॉलेज प्राचार्य की लापरवाही से योग डिप्लोमा के विद्यार्थियों का भविष्य बर्बाद हो रहा है विद्यार्थियों ने जिला प्रशासन के समक्ष जनसुनवाई में पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। योग डिप्लोमा के विद्यार्थियों ने बताया कि उन्हें संबल योजना के तहत स्नातक डिग्री के बाद कॉलेज में योग डिप्लोमा के लिए प्रवेश मिला था पिछले साल संबल कार्ड से ही उनकी फीस का भुगतान हुआ था लेकिन इस बार परीक्षा सिर पर आ गई है लेकिन अभी तक फीस का भुगतान नहीं हो पाया है कॉलेज प्रबंधन पोर्टल में गड़बड़ी की बात कहकर 20 हजार रुपए जमा करने के लिए कह रहा है। गरीब विद्यार्थी एक सप्ताह में इतना पैसा जमा नहीं कर सकते हैं। विद्यार्थियों ने आरोप लगाया कि कॉलेज प्रबंधन इस मामले में ध्यान नहीं दे रहा है जिसके चलते योग डिप्लोमा के करीब 12 छात्रों का भविष्य अंधकारमय हो गया है। जनसुनवाई में आए 134 आवेदन जनसुनवाई कार्यक्रम के अंतर्गत प्रति सप्ताह मंगलवार को आम नागरिकों की समस्याओं की सुनवाई की जाती है और संबंधित विभाग के अधिकारियों से इन समस्याओं का त्वरित निराकरण कराया जाता है । कलेक्टर हरेंद्र नारायन नेकलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई में 134 आवेदकों की समस्यायें सुनी । इस दौरान जिले के शहरी और ग्रामीण, दूरस्थ अंचलों से आये आवेदकों ने उपस्थित होकर अपनी समस्याओं के निराकरण के लिये आवेदन प्रस्तुत किये । ईएमएस/मोहने/ 10 फरवरी 2026