क्षेत्रीय
10-Feb-2026
...


* कम्युनिटी से फाइलेरिया को खत्म करने के लिए मंगलवार से 28 फरवरी तक चलेगा एमडीए अभियान * इस अभियान को सफल बनाने में सभी संबंधित विभाग स्वास्थ्य विभाग को करें पूरा सहयोग* भागलपुर, (ईएमएस)। कम्युनिटी से किसी भी बीमारी को खत्म करने के लिए मास स्तर पर लोगों को दवा खिलाने का चलता है अभियान। उक्त बातें मंगलवार को राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत 17 दिनों तक चलने वाले सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम एमडीए राउंड का खुद फाइलेरिया कि दवा खाकर उद्घाटन करते हुए जिलाधिकारी डॉक्टर नवल किशोर चौधरी ने कही। उन्होंने कहा कि हमलोगों ने मास स्तर पर अभियान चलाकर ही पोलियों, चेचक जैसी अन्य बीमारियों से पूरे देश को मुक्त बनाया है। अब हमलोगों को सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम एमडीए अभियान के माध्यम से देश को फाइलेरिया जैसी बीमारी से मुक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि एमडीए अभियान के दौरान 14 दियों तक स्वास्थ्य कार्यकर्ता के द्वारा घर- घर जाकर 2 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को उम्र के अनुसार फाइलेरिया कि दवा का निर्धारित डोज देना है। इस दौरान 2 वर्ष से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती महिलाओं, एक सप्ताह के अंदर की धात्री माताओं और गंभीर बीमारी से ग्रसित लोगों को फाइलेरिया की दवा नहीं खिलानी है। इसके अलावा इस दवा को खाली पेट नहीं खाना है। इस दवा को खाने से पहले यह सुनिश्चित करना है कि कम से कम चार घंटा के अंदर खाना खा लिया हो। उन्होंने बताया कि फाइलेरिया कि दवा बिल्कुल सुरक्षित है। इसका कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है। उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीएम डॉक्टर नवल किशोर चौधरी ने सभी विभाग जैसे शिक्षा, आईसीडीएस, जीविका, पंचायती राज, पुलिस प्रशाशन, महादलित विकास मिशन, आपूर्ति विभाग के पदाधिकारियों से इस अभियान को सफल बनाने में अपना पूरा सहयोग देने कि बात कही। उन्होंने कहा कि किसी भी अभियान कि सफलता इस बात पर निर्भर करती है कि उस अभियान को समाज के सभी वर्ग के लोगों को पूरा सहयोग मिले। इस अवसर पर मीडिया के प्रतिनिधियों के अलावा उप विकास आयुक्त डीडीसी प्रदीप कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी नागेन्द्र कुमार गुप्ता, सिविल सर्जन डॉक्टर अशोक प्रसाद, जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी (डीबीबीडीसीओ) डॉक्टर दीनानाथ, वेक्टर रोग नियंत्रण पदाधिकारी (वीडीसीओ) आरती कुमारी और कृति कुमारी, जिला स्तर के अन्य विभाग के पदाधिकारी, स्वास्थ्य विभाग के डेवलपमेंट पार्टनर डब्ल्यूएचओ के जोनल कॉर्डिनेटर डॉक्टर आशीष टीगा, पिरामल स्वास्थ्य कि पूरी टीम, सीफार के सीनियर प्रोजेक्ट एसोसिएट जय प्रकाश कुमार, जिला फाइलेरिया कार्यालय भागलपुर के अधिकारी और कर्मचारी सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे। संतोष झा- १० फरवरी/२०२६/ईएमएस