क्षेत्रीय
10-Feb-2026


अमरवाड़ा के लखनवाड़ा एकीकृत माध्यमिक शाला का मामला छिंदवाड़ा (ईएमएस)। शिक्षक को समाज में बच्चों का आदर्श माना जाता है शिक्षकों के आचरण का अनुसरण करके ही विद्यार्थी आगे बढ़ते हैं लेकिन जिले में शिक्षा को शर्मसार करने वाली घटनाएं लगातार सामने आ रही है। आलम यह है कि शराबी शिक्षकों की बाढ़ सी आ गई है लगातार स्कूल में शिक्षकों के शराब पीकर पहुंचने के मामले सामने आ रहे हैं लेकिन इस बार अमरवाड़ा विकासखंड के अंतर्गत लखनवाड़ा एकीकृत माध्यमिक शाला में शिक्षक सहेज अहिरवार ने अपने कारनामे से शिक्षक पद की गरिमा को कलंकित कर दिया। यह शराबी शिक्षक नशे में धुत्त होकर क्लास में पहुंचा जहां पर उसने कुर्सी में ही बैठकर पेशाब कर दी। ग्रामीणों ने किया हंगामा शिक्षक द्वारा कक्षा में पेशाब करने की घटना के बाद मासूम बच्चों ने इसकी खबर ग्रामीणों को दी जिसके बाद ग्रामीणों ने तत्काल विभागीय अधिकारियों को मामले की शिकायत की। चूंकि माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा बारहवीं की बोर्ड परीक्षा चल रही थी इस दौरान बीईओ और संकुल प्राचार्य की अन्य जगह ड्यूटी लगी हुई थी जिसके चलते उन्होंने मौके पर तत्काल अपने प्रतिनिधि अंतलाल नवरेती और जनशिक्षक गुरुप्रसाद वर्मा तथा ब्रजप्रसाद वर्मा को पहुंचाया। जिन्होंने मौके पर पंचनामा बनाकर कार्रवाई का प्रतिवेदन तैयार कर लिया था जल्द ही शिक्षक पर कार्रवाई की बात कही गई है। अस्पताल में नहीं हुई एमएलसी बताया जाता है कि शराबी शिक्षक को जांच करने पहुंचे जनशिक्षक अपने साथ अस्पताल ले गए। जहां पर उसकी एमएलसी के लिए कहा गया लेकिन डॉक्टरों ने बिना पुलिस रिपोर्ट के एमएलसी से इंकार कर दिया जिसके बाद तत्काल शिक्षक को कारण बताओ नोटिस देकर एक घंटे में अपना मेडिकल चेकअप कराने का आदेश विभाग ने दिया है। इनका कहना है लखनवाड़ा एकीकृत माध्यमिक शाला में शिक्षक के शराब पीकर स्कूल आने की खबर मिली थी चूंकि मेरी परीक्षा में ड्यूटी थी इसलिए अन्य लोगों को भेजकर मामले की जांच कराई गई है जांच प्रतिवेदन तैयार है इसे जिला शिक्षा अधिकारी को प्रेषित किया जाएगा जिसके बाद नियमानुसार कार्रवाई होगी। अनुराग मिश्रा, बीईओ अमरवाड़ा शराब पीकर शिक्षक स्कूल पहुंचा था यह बात सही है ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना दी गई थी जिसके बाद हमने तत्काल संज्ञान लेकर मामले की जांच के लिए जनशिक्षकों को मौके पर भेजा जिन्होंने जाकर पंचनामा बना लिया है। इस रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। विनोद वर्मा, बीआरसी अमरवाड़ा ईएमएस/मोहने/ 10 फरवरी 2026