क्षेत्रीय
10-Feb-2026


चंदनगांव के आशीर्वाद कॉलोनी का मामला , पुलिस कर रही जांच छिंदवाड़ा (ईएमएस)। कोतवाली थाना चंदनगांव के आशीर्वाद कॉलोनी में रहने वाली एक महिला ने अपने ही घर पर फांसी लगाकर जान दे दी ।पुलिस को घटना स्थल से सात पन्नो का सुसाइड नोट मिला है, जिसमे उसने कई गम्भीर आरोप लगाए है । सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतिका की पहचान पड़ोसी जिले पांढ़र्णा के लोधीखेड़ा थाने मेें पदस्थ आरक्षक चंद्रकिशोर रघुवंशी की पत्नी प्रीति रघुवंशी (३७) के रूप में हुई है। मामले में कोतवाली टीआई आशीष कुमार ने बताया कि सोमवार देर रात लोधीक्षेड़ा थाना में पदस्थ आरक्षक चंद्रकिशोर ने अपनी पत्नी को घर में फांसी के फंदे पर लटका देखा और इसके बाद तत्काल कोतवाली पुलिस को घटना की जानकारी दी । घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतार कर अस्पताल पहुंचाया ।उन्होंने बताया कि घटना स्थल से एक सुसाइड नोट मिला हैं । सुसाइड नोट में प्रीति ने अपनी आपबीती लिखते हुए बताया है कि बीमारी के कारण वह मानसिक तनाव में थी इसके अलावा पति और सास का व्यवहार भी उसके प्रति अच्छा नही था । सुसाइड नोट के आधार पर ही पुलिस मामले की जांच की कर रही है। फिलहाल मर्ग कायम कर पंचनाम और पोस्टमार्टम कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है । सुसाइड नोट खोलेगा कई राज सूत्रों की माने तो मृतिका के शव के पास मिले सुसाइड नोट में मृतिका द्वारा इसके पत्ति चंद्र किशोर रघुवंशी तथा पांढुर्णा जिला मुख्यालय में पदस्थ इसकी महिला मित्र पर कई तरह के गंभीर आरोप लगाए हैं। आठ पन्नों के इस सुसाइड नोट में मृतिका ने अपनी आपबीती लिखी है । इस सुसाइड में कई राज सामने आ सकते है पुलिस इसी को आधार बनाकर आगे की कर्रवाई करेगी । विवाद और बीमारी का जिक्र पुलिस सूत्रो की मानें तो दोनों का विवाह करीब पंद्रह साल पूर्व हुआ था। दोनों की एक संतान है । पति-पत्नी के बीच अकसर विवादे की खबरें भी सामने आ रही है। इस पूरे मामले में आरक्षक पति पर कई गंभीर आरोप लग रहे हैं। हालाकि पुलिस अभी इस मामले में ज्यादा कुछ कहने से बच रही है। ईएमएस/मोहने/ 10 फरवरी 2026