छिंदवाड़ा (ईएमएस)। जिला अस्पताल के डी.ई.आई.सी. में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्यकार्यालय के तहत नन्ही धड़कन विषय पर ८८ बच्चों का इको-कार्डियो मशीन द्वारा जन्मजात हृदय रोग परीक्षण किया गया। जिसमें 29 बच्चों का भोपाल में ऑपरेशन हेतु चयन किया गया। इस शिविर में डॉ. जया जैन, डॉ. सर्वोत्तम ठाकुर, डॉ. विवेक नागपुरे, डॉ. निधि शर्मा, डॉ. स्मृति ठाकुर, डॉ. अक्षय बोरकर, डॉ. मेघा वास्त्री, डॉ. निकिता साहू, डॉ. राखी बोबाड़े, डॉ. आम्रपाली पवार, डॉ. निधि सूर्यवंशी, डॉ. भूपेन्द्र तिवारी, डॉ. राजकुमार झरबड़े, डॉ. रूपेश उइके, शशि बांझल, संजय सातपुते, अरविन्द पाल, सुभाष मेश्राम शामिल रहे । उक्त शिविर सीएमएचओ डॉ. नरेश गोन्नाडे , नोडल अधिकारी डॉ. पुष्परानी सिंह, आरबीएस के मार्ग दर्शन में सिद्धांता हॉस्पिटल भोपाल के कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. मोहित जैन , मनोज वर्मा की उपस्थिति में आयोजित किया गया । ईएमएस/मोहने/ 10 फरवरी 2026