छिंदवाड़ा (ईएमएस)। अमरवाड़ा थाना के चौरई मार्ग पर रहने वाले एक ९ वर्षीय बालक का शव सकरवाड़ा मार्ग के पास निर्माणधीन मकान के टांके में संदिग्ध परिस्थिति में उतराते मिला है। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है । घटना के संबंध में अमरवाड़ा टीआई राजेंद्र धुर्वे ने बताया कि चौरई रोड निवासी ९ वर्षीय श्ेाख कासिम पिता शेख कलीम सोमवार सुबह ७ बजे घर से अपनी बहन यास्मीन के साथ सायकल से मदरसा जाने कह कर निकला था और स्टेडियम ग्राउंड के सामने सायकल के उतर गया जब यास्मीन मदरसा से दो घंटे बाद करीब 09.30 बजे मदरसा से वापस लौटे तो उसका भाई कासिम ग्राउंड में नहीं मिला । परिजनो ने पूरे दिन अपने बेटे कासिम मंसूरी की तलाश की लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका । तो परिजनों ने अमरवाड़ा थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई । रिपोर्ट पर पुलिस ने मामले की गम्भीरता को देखते हुए उसकी तलाश शुरू की तो दूसरे दिन मंगलवार को उसका शव सकरवाड़ा निवासी महेन्द्र पीपले के निर्माणाधीन मकान के टांके में उतराते मिला है । टीआई ने बताया कि मृतक के शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं पाए गए फि र भी पुलिस मामले को संदिग्ध मानते हुए जांच कर रही है । ईएमएस/मोहने/ 10 फरवरी 2026