क्षेत्रीय
11-Feb-2026
...


अतीश दीपंकर, भागलपुर (ईएमएस) | पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश संगम कुमार साहू ने भागलपुर जिले के कहलगांव व्यवहार न्यायालय में नवनिर्मित एमेनिटी बिल्डिंग और हाजत भवन सहित व्यवहार न्यायालय भागलपुर, कहलगांव और नवगछिया के 9 ई- सेवा केंद्र का ऑनलाइन उद्घाटन किया । इस अवसर पर पटना उच्च न्यायालय के न्यायाधीश राजीव रंजन प्रसाद, भागलपुर के इंस्पेक्टिंग जज सुनील दत्त मिश्रा, न्यायाधीश सह रोहतास के इंस्पेक्टिंग जज पार्थ सारथी न्यायाधीश सह जमुई के इंस्पेक्टिंग जज डॉ अंशुमान, न्यायाधीश सह शेखपुरा के इंस्पेक्टिंग जज न्यायमूर्ति सौरेन्द्र पांडे, न्यायाधीश सह बांका के इंस्पेक्टिंग जज न्यायमूर्ति रितेश कुमार, न्यायाधीश सह शिवहर के इंस्पेक्टिंग जज अंशुल और पटना उच्च न्यायालय के अन्य न्यायाधीशगण एवं रजिस्ट्रार जनरल मौजूद थे। कहलगांव में भागलपुर के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश धर्मेंद्र कुमार सिंह, जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी, नगर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह के साथ भागलपुर व्यवहार न्यायालय के प्रथम एवं द्वितीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश उपस्थित थें। इस अवसर पर मुख्य न्यायाधीश ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि, इन भवनों के बनने से जहां एक ओर व्यवहार न्यायालय के आधारभूत संरचना का विस्तार हुआ है, वहीं आम जनता को बेहतर सुविधा प्राप्त होगी। न्याययलय के प्रति विश्वास बढ़ेगा और न्यायिक व्यवस्था में पारदर्शिता आएगी। समय से न्याय मिलेगा और सभी के लिए न्यायिक व्यवस्था में पहुंच कायम होगी। प्रधान जिला न्यायाधीश, भागलपुर ने उक्त भवनों को भागलपुर न्यायमंडल में न्याय तक वादियों के सुगम पहुंच का सुविधा स्रोत बताया और इनकी महत्ता पर प्रकाश डाला।