11-Feb-2026
...


ब्यावरा(ईएमएस)गत दिवस सुठालिया पुलिस ने 80 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ दो आरोपियों को पकड़ा है। शराब की कीमत लगभग 80 हजार रुपए बताई गई है।पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बाइक को भी जब्त किया है। सुठालिया थाना प्रभारी अनिल राहोरिया ने बताया कि मधुसूदनगढ़ रोड पर मां वैष्णो देवी मंदिर के पास पुलिस ने घेराबंदी की गई। कुछ देर बाद दो युवक बाइक पर दो कैन लेकर जा रहे थे। दोनों कैनों में 40-40 लीटर सफेद रंग का तरल पदार्थ भरा था। सूंघने पर दोनों में हाथ भट्टी की कच्ची आरोपियों ने पूछताछ में अपना नाम मधुसूदनगढ़ के सांवरिया गार्डन के पास निवासी विशाल पुत्र मनोज अहिरवार 20 और मधुसूदनगढ़ के गणेश मोहल्ला निवासी दिलीप पुत्र मिस्त्री लाल अहिरवार 21 बताया गया। आरोपियों के पास शराब रखने के कोई वैध दस्तावेज नहीं पाए गए, जिससे दोनों पर आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पूछताछ के दौरान आरोपी दिलीप अहिरवार ने बताया कि 4 फरवरी को सुठालिया में महाराजा होटल के सामने से एक बाइक को दिलीप अहिरवार, विशाल अहिरवार एवं गोलू द्वारा मिलकर चोरी किया गया था। चोरी की गई बाइक को आरोपी दिलीप अहिरवार के कब्जे से शराब ले जाते हुए पकड़ा है। घटना में प्रयुक्त बाइक को भी जब्त किया है।- निखिल /ब्यावरा/11/2/2026