नई दिल्ली (ईएमएस)। पूर्व क्रिकेटर शिखर धवन को खेल महाकुंभ का ब्रांड एम्बेसडर बनाया गया है। शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने कहा कि धवन ने दिल्ली सरकार की खेलों के प्रति प्रतिबद्धता को देखते हुए स्वयं यह जिम्मेदारी स्वीकार की है। वहीं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने धवन का आभार जताते हुए दिल्ली के खिलाड़ियों के प्रति उनके योगदान की प्रशंसा की है। दिल्ली सरकार को भरोसा है कि धवन के मार्गदर्शन और प्रेरणा से युवा खिलाड़ियों में नया उत्साह जगेगा और उन्हें नई पहचान मिलेगी। दिल्ली खेल महाकुंभ 13 फरवरी से शुरू होगा। इस दौरान उद्घाटन समारोह से लेकर पूरे आयोजन के दौरान धवन खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाएंगे। धवन ने कहा कि दिल्ली ने उन्हें बहुत कुछ दिया है और अब उसे लौटाने का समय आ गया है। इस कारण वह अपने योगदान के लिए हमेशा तैयार हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने युवाओं को खेलों में आगे बढ़ाने के लिए अच्छा मंच तैयार किया है जिसमें वह अपना पूरा सहयोग देंगे। ईएमएस 11 फरवरी 2026