लंदन (ईएमएस)। इंग्लैंड की टेस्ट क्रिकेट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स की सर्जरी सफल रही है। स्टोक्स को अभ्यास सत्र के दौरान चेहरे पर गेंद लग गयी थी। जिसके कारण उनकी सर्जरी हुई है। स्टोक्स ने सोशल मीडिया में अपनी तस्वीर भी जारी की है। इसके साथ ही उन्होंने लिखा है, हो सकता है ऐसा न लगे पर सर्जरी सफल रही है। स्टोक्स को चोट तब लगी थी जब वह नेट्स के किनारे खड़े थे। पिछले सप्ताह उन्होंने सोशल मीडिया में कहा था कि उन्हें सर्जरी करानी है। स्टोक्स गत माह सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांचवें और अंतिम एशेज टेस्ट के दौरान एडक्टर इंजरी के कारण खेल से बाहर हो गये थे। अब इस इंजरी ने उनकी परेशानियां बढ़ गयी हैं। स्टोक्स आज के दौरान में एकमात्र ऐसे बड़े खिलाड़ी हैं, जो पहली प्राथमिकता टेस्ट क्रिकेट को देते हैं। इसी कारण एकदिवसीय विश्व कप 2023 के बाद से ही उन्होंने इंग्लैंड की ओर से सीमित ओवरों का कोई मुकाबला नहीं खेला है।स्टोक्स की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी जून में न्यूजीलैंड के खिलाफ इंग्लैंड की घरेलू टेस्ट सीरीज के दौरान हो सकती है। इस बीच, वह काउंटी चैंपियनशिप में डरहम के लिए खेलकर अपनी फिटनेस हासिल करने की कोशिश कर सकते हैं। गिरजा/ईएमएस 11 फरवरी 2026