क्षेत्रीय
11-Feb-2026
...


कांकेर(ईएमएस)। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में गोविंदपुर के आगे नेशनल हाईवे पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। आशंका जताई जा रही है कि किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से उसकी मौत हुई है।जानकारी के मुताबिक सुबह करीब 4 बजे पुलिस को सूचना मिली कि हाईवे किनारे एक व्यक्ति घायल अवस्था में पड़ा है। सूचना मिलते ही कोतवाली टीआई जितेंद्र साहू पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और व्यक्ति को तत्काल मेडिकल कॉलेज कांकेर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक की तलाशी ली, लेकिन उसके पास कोई पहचान संबंधी दस्तावेज या सामान नहीं मिला। आसपास के ढाबों और गांवों में पहचान कराने की कोशिश की गई, पर सफलता नहीं मिली। फिलहाल शव को मरच्यूरी में रखकर परिजनों की तलाश की जा रही है और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पहचान होने के बाद की जाएगी।