राष्ट्रीय
11-Feb-2026
...


इससे प्रदेश में क्षेत्रीय कनेक्टिविटी बढ़ेगी और अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहन मिलेगा नई दिल्ली,(ईएमएस)। रेलवे मंत्रालय ने वंदे भारत ट्रेनों को लेकर कई घोषणाएं की हैं। इनमें एक नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन शुरू करना भी शामिल है। वहीं दो अन्य वंदे भारत ट्रेनों के इस हफ्ते से बंद होने की सूचना भी है। नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन राजस्थान और गुजरात को कनेक्ट करेगी। यह नई सेमी-हाई स्पीड ट्रेन उदयपुर से असरवा (अहमदाबाद) के बीच चलेगी। इस ट्रेन का मेंटेनेंस और ऑपरेशन उत्तरी पश्चिमी रेलवे करेगा। इससे प्रदेश में क्षेत्रीय कनेक्टिविटी बढ़ेगी और अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहन मिलेगा। इसके साथ ही भारतीय रेलवे ने एक और फैसला लिया है। इसके मुताबिक इस हफ्ते से दो वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें बंर की जाएंगी। यह ट्रेनें, उदयपुर सिटी-आगरा कैंट और उदयपुर सिटी-जयपुर रूट पर चलती थीं। एनडब्लूआर ने बयान जारी कर कहा कि ट्रेन नंबर 20981/82 (उदयपुर सिटी-आगरा कैंट-उदयपुर सिटी) वंदे भारत एक्सप्रेस 15 फरवरी से नहीं चलेगी। वहीं, ट्रेन नंबर 20979/80 (उदयपुर सिटी-जयपुर-उदयपुर सिटी) वंदे भारत एक्सप्रेस 14 फरवरी से बंर हो जाएगी। उदयपुर सिटी-असरवा (अहमदाबाद)-उदयपुर सिटी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन मंगलवार छोड़ हफ्ते में छह दिन चलेगी। इसका ट्रेन नंबर 26963 है। यह उदयपुर सिटी से सुबह 6.10 पर निकलेगी और 10.25 पर असरवा पहुंचेगी। वहीं, ट्रेन नंबर 26964 असरवा (अहमदाबाद)-उदयपुर सिटी वंदे भारत एक्सप्रेस असरवा से शाम 17.45 पर चलेगी और रात 22 बजे उदयपुर सिटी पहुंचेगी। एनडब्लूआर के मुताबिक यह ट्रेन जवार, डुंगारपुर और हिम्मत नगर स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन की रफ्तार 160 किमी प्रति घंटा होगी। इस ट्रेन में यात्रियों को तेज, आरामदायक और प्रीमियम ट्रैवल का अनुभव मिलेगा। सिराज/ईएमएस 11फरवरी26 -----------------------------------