राष्ट्रीय
11-Feb-2026


यूजर्स कर रहे सवाल- इस मुश्किल की घड़ी में खास दोस्त नवाजुद्दीन कहां हैं गायब नई दिल्ली,(ईएमएस)। बॉलीवुड के मशहूर कॉमेडियन राजपाल यादव बुरे दौर से गुजर रहे हैं। फिलहाल वह चेक बाउंस मामले में दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं। कोर्ट की तरफ से जब कई मोहलतों के बावजूद वह कर्ज चुका पाने में असमर्थ रहे, तब उन्होंने जेल में सरेंडर किया। इससे पहले उन्होंने अथॉरिटीज को अपनी आर्थिक स्थिति के बारे में बताया था। राजपाल ने इमोशनल होते हुए कहा था कि उनके पास पैसे नहीं हैं। उनका कोई ऐसा दोस्त नहीं है जो उनकी मदद करे। राजपाल का ये स्टेटमेंट वायरल हुआ है इंडस्ट्री से जुड़े तमाम लोग उनकी मदद को आगे आए हैं। सोनी सूद, गुरमीत चौधरी, राव इंद्रजीत सिंह, केआरके ने राजपाल को मदद देने का वादा किया है। वहीं लालू यादव के बेटे तेज प्रताप यादव ने भी कॉमेडियन को 11 लाख की मदद दी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इंटरनेट यूजर्स हैरान हैं कि इस मुश्किल की घड़ी में नवाजुद्दीन अभी तक अपने दोस्त की मदद के लिए आगे नहीं आए हैं। लोगों को राजपाल का वह बयान भी खटका जिसमें उन्होंने कहा कि उनका कोई दोस्त नहीं है, क्योंकि एक वक्त राजपाल ने स्ट्रगल कर रहे नवाजुद्दीन की बहुत मदद की थी, लेकिन आज लग्जूरियस लाइफ जीने वाले नवाजुद्दीन दोस्त राजपाल के लिए कहीं नहीं दिख रहे हैं। यूजर्स इंडस्ट्री की दोस्ती और सच्चे रिश्तों पर सवाल उठा रहे हैं। एक इंटरव्यू में नवाजुद्दीन ने राजपाल की तारीफ की थी। उन्होंने बताया था कि उन्होंने और राजपाल ने लखनऊ के बीएनए और दिल्ली के एनएसडी में एक्टिंग की ट्रेनिंग साथ ली थी। उन्होंने कहा था- इस पूरी इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा एकेडेमिक एजुकेशन मेरे और राजपाल के पास है। हमने बस 5 साल एक्टिंग की ट्रनिंग ली है। शायद हम सबसे ज्यादा पढ़े लिखे एक्टर हैं। जो आपको देखने से नहीं लगेगा। राजपाल बहुत कमाल का इंसान है। जब राजपाल का काम चल रहा था, बहुत लोग उसके घर पर खाना खाते थे। उस आदमी ने कभी भी उफ्फ नहीं किया जब हम स्ट्रगल कर रहे थे, राजपाल ने हमेशा लोगों को दिया. मैं ही नहीं बहुत सारे एक्टर्स जब संघर्ष कर रहे थे, तब राजपाल का घर लंगर की तरह था वहां कोई भी आकर खाना खा सकता था। नवाजुद्दीन का यह बयान सुनने के बाद इंटरनेट पर लोगों का गुस्सा फूटा है। राजपाल की मदद ना करने पर उनके ऊपर सवाल उठ रहे हैं। लोग पूछ रहे हैं कि इस मुश्किल घड़ी में नवाजुजद्दीन ने क्यों राजपाल का साथ छोड़ दिया। यूजर ने लिखा- इंडस्ट्री के रिश्ते फेक होते हैं। किसी ने लिखा- नवाजुद्दीन के पास काफी पैसा है, फिर क्यों वो राजपाल की मदद नहीं कर रहे हैं? यूजर ने लिखा- नवाजुद्दीन का काम सिर्फ ज्ञान देना है, क्यों वो दोस्त की मदद के लिए आगे नहीं आए? देखना होगा नवाजुद्दीन लोगों की इस प्रतिक्रिया पर कैसे रिएक्ट करते हैं। सिराज/ईएमएस 11फरवरी26 -----------------------------------