मुंबई (ईएमएस)। हाल ही में बॉलीवुड के पावर कपल सैफ अली खान और करीना कपूर ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़े दिलचस्प खुलासे किए। इंटरव्यू के दौरान जब पूछा गया कि क्या वह गहने मूड के हिसाब से खरीदते हैं या किसी खास मौके पर, तो करीना ने बताया कि सैफ अक्सर उन्हें जन्मदिन, सालगिरह और उपलब्धियों पर खूबसूरत जूलरी गिफ्ट करते हैं। सैफ ने भी स्वीकार किया कि वह करीना की खुशियों और सफलताओं का जश्न मनाने के लिए उन्हें गहने देना पसंद करते हैं। जब जॉम्बी अटैक पर सवाल आया तो सैफ ने मजाकिया अंदाज में कहा, “मैंने जॉम्बी फिल्म (गो गोवा गॉन) की है, इसलिए मैं ही बचूंगा। लेकिन टेंशन मत लो, मैं तुम्हें और परिवार को सुरक्षित रखूंगा।” सैफ का जवाब सुनते ही करीना हंस पड़ीं और बोलीं, “उम्मीद तो यही है।” फैंस के लिए सबसे दिलचस्प खुलासा रहा प्यार का इजहार। इस पर करीना ने हंसते हुए कहा कि “पहल मैंने ही की थी। सैफ मुझे शर्मिंदा नहीं करना चाहते, इसलिए चुप हैं, लेकिन पहली बार आई लव यू मैंने ही कहा था।” सैफ ने भी मुस्कुराते हुए करीना की बात का समर्थन किया, हालांकि उन्होंने मजाक में कहा कि अब उन्हें याद नहीं कि किसने पहले कहा था। बातचीत के दौरान सेंस ऑफ ह्यूमर पर सवाल आया तो करीना ने तुरंत सैफ का नाम ले लिया। वहीं, खाने की बात पर सैफ ने करीना को फूड एक्सपर्ट बताते हुए कहा कि बाहर खाना ऑर्डर करने की जिम्मेदारी हमेशा करीना उठाती हैं क्योंकि उन्हें खाने की बेहतरीन समझ है। सैफ और करीना की लव स्टोरी 2008 में फिल्म टशन की शूटिंग के दौरान शुरू हुई थी। दोनों ने 2012 में शादी की और अब दो बेटों तैमूर और जेह के माता-पिता हैं। सुदामा/ईएमएस 12 फरवरी 2026