खेल
12-Feb-2026
...


नई दिल्ली (ईएमएस)। पाकिस्तान के नये स्पिनर उस्मान तारिक के गेंदबाजी एक्शन पर एक बार फिर सवाल उठे हैं। तारिक की गेंदबाजी पर ये सवाल अमेरिका के खिलाफ टी20 विश्वक मैच के बाद उठाये गये है। ये पहला अवसर नहीं है जब इस गेंदबाज के एक्शन पर सवाल उठे हैं। इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंउर कैमरून ग्रीन ने भी इस पाक गेंदबाज के एक्शन को अवैध बताया था। तारिक ने अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में तीन अहम विकेट लेकर अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। उनका अजीब सा एक्शन समझना अमेरिकी बल्लेबाजों के लिए संभव नहीं हुआ। इसी को लेकर भारतीय अंडर-19 विश्व कप विजेता टीम के सलामी बल्लेबाज रहे श्रीवत्स गोस्वामी ने भी सवाल उठाये हैं। गोस्वामी ने कहा कि गेंद फेंकने से पहले जिस प्रकार से तारिक रुकते हैं। वह सही नहीं है। उनका गेंदबाजी एक्शन नियमों के अनुरुप नहीं है। वहीं हैरान की बात है कि पूर्व भारतीय स्पिनर आर अश्विन ने तारिक का समर्थन करते हुए कहा गेंदबाजी के दौरान रुकने से एक्शन अवैध नहीं होता। अश्विन ने कहा, “जब बल्लेबाज बिना अंपायर या गेंदबाज को बताए स्विच हिट या रिवर्स शॉट खेल सकता है, तो गेंदबाज पर ही इतनी रोक क्यों लगायी गयी हैं? गेंदबाज को बिना अंपायर को बताए अपना हाथ भी बदलने की अनुमति नहीं है। इसलिए पहले इस नियम को बदलना चाहिए।” गिरजा/ईएमएस 12 फरवरी 2026