खेल
12-Feb-2026
...


लंदन (ईएमएस)। इंग्लैंड की टेस्ट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स की सर्जरी सफल रही है और वह अब उससे उबर रहे हैं। स्टोक्स की जून में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी होने की संभावना है। तब इंग्लैंड को न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलनी है। इससे पहले वह काउंटी चैंपियनशिप में डरहम की ओर से खेलकर अपनी फिटनेस हासिल करने का प्रयास करेंगे। स्टोक्स इस दौरान खेल से संबंध बनाये रखने के लिए कोचिंग भी करना चाहते हैं। वह अबू धाबी में पाकिस्तान शाहीन के खिलाफ व्हाइट-बॉल सीरीज के लिए मोईन अली और एंड्रयू फ्लिंटॉफ के साथ इंग्लैंड लायंस के कोचिंग स्टाफ में भी शामिल हैं। चयनकर्ताओं के मुताबिक, फरवरी और मार्च में होने वाली इस सीरीज में तीन टी20 मैचों के लिए 17 खिलाड़ियों की टीम और पांच 50-ओवर के मैचों के लिए 16 खिलाड़ियों का ग्रुप होगा। स्टोक्स के सामने असली चुनौती टेस्ट कप्तान के रूप में इंग्लैंड के प्रदर्शन को को फिर से बेहतर बनाना है। टीम की आकामक बैजबॉल रणनीतिक पिछले कुछ समय में असफल रही है और उसे एशेज सहित कई बड़ी सीरीज में हार का सामना करना पड़ा है। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया में एशेज सीरीज में 4-1 से हार के बाद स्टोक्स और मैकुलम की कप्तान-कोच की जोड़ी पर सवाल उठे थे। स्टोक्स को चोट तब लगी थी जब वह नेट्स के किनारे खड़े थे। पिछले सप्ताह उन्होंने सोशल मीडिया में कहा था कि उन्हें सर्जरी करानी है। स्टोक्स गत माह सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांचवें और अंतिम एशेज टेस्ट के दौरान एडक्टर इंजरी के कारण खेल से बाहर हो गये थे। गिरजा/ईएमएस 12 फरवरी 2026