खेल
12-Feb-2026
...


बेंगलुरु (ईएमएस)। कर्नाटक ने तेज गेंदबाज वैसाख विजयकुमार को उत्तराखंड के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल के लिए अपनी टीम में शामिल कर लिया है। सेमीफाइनल मुकाबला 15 फरवरी से लखनऊ में खेला जाएगा। वैसाख चोटिल होने के कारण पिछले दो दौर से टीम के साथ नहीं थी। अब जबकि वह फिट हो गये हैं। टीम ने राहत की सांस ली है। उनके आने से टीम की गेंदबाजी बेहतर होगी। अब विजयकुमार को 15 सदस्यीय टीम में जगह मिल गयी है। उन्हें तेज गेंदबाज एम वेंकटेश की जगह टीम में शामिल किया गया है। टीम में अनुभवी बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा भी शामिल हैं। इसके अलावा बल्लेबाजी की जिम्मेदारी मयंक अग्रवाल, करुण नायर पर भी रहेगी। टीम की कप्तानी देवदत्त पडिक्कल करेंगे। पूर्व क्रिकेटर येरे गौड़ की कोचिंग में आठ बार की विजेता रही कर्नाटक ने क्वार्टरफाइनल में मुंबई को चार विकेट से हराकर अंतिम चार में प्रवेश किया है। कर्नाटक टीम देवदत्त पडिक्कल (कप्तान), मयंक अग्रवाल, केएल राहुल, केवी अनीश, करुण नायर, आर स्मरण, श्रेयस गोपाल, कृतिक कृष्णा, विद्वथ कावेरप्पा, विद्याधर पाटिल, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहसिन खान, शिखर शेट्टी, केएल श्रीजीत, वैसाख विजयकुमार। गिरजा/ईएमएस 12 फरवरी 2026