- लगातार बढ़ रहे साइलेंट अटैक से मौत के मामले इन्दौर (ईएमएस) शहर में लगातार बढ़ रहे संदिग्धावस्था में हार्ट अटैक/ साइलेंट अटैक से मौत के मामले में दो दिन पहले एक पान की दुकान में काम करते करते युवक के अचानक गिरने के बाद हुई मौत के बाद कल फिर एक और युवक की मौत हो गई। मामला बाणगंगा थाना क्षेत्र का है जहां काम के दौरान युवक अचानक गश खाकर गिरा और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया है। बाणगंगा थाना पुलिस के अनुसार मृतक का नाम दीपक पिता हरीसिंह ठाकुर निवासी भागीरथपुरा है। उसे मंगलवार को घर पर ही अटैक आया था जिसके बाद उसे उपचार के लिए परिजन बीमा अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन डॉक्टरो ने प्रारंभिक जांच में ही उसे मृत घोषित कर दिया। दीपक निजी कंपनी में काम करता था। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम हेतु भिजवा कार्रवाई शुरू कर दी है। ज्ञात हो कि इस तरह अचानक से आए अटैक से दीपक की मौत के पहले कल पान की दुकान में काम करने वाले कुलदीप पिता शंभू सिंह की मौत हो गई थी मामला कनाड़िया थाना क्षेत्र का था। उसके पहले लसूडिया थाना क्षेत्र में छत्तीस वर्षीय पटवारी जालिमसिंह की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। वहीं इसके पूर्व भी युवाओं की इसी तरह अचानक अटैक के बाद मौत के मामले विगत एक माह में कई आएं हैं जिनमें अंकित तिवारी, जितेंद्र रघुवंशी, विनीत आदि शामिल हैं। आनंद पुरोहित/ 12 फरवरी 2026