क्षेत्रीय
12-Feb-2026


कांकेर(ईएमएस)। जिले के भानुप्रतापदेव शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कांकेर द्वारा संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) का सात दिवसीय विशेष शिविर ग्राम कोकपुर में शुरू हो गया है। ‘नशा मुक्त समाज के लिए युवा’ थीम पर आयोजित इस शिविर का उद्देश्य समाज सेवा के माध्यम से विद्यार्थियों के व्यक्तित्व का विकास करना है। यह शिविर 16 फरवरी तक शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोकपुर में आयोजित किया जाएगा। उद्घाटन सत्र की मुख्य अतिथि कोकपुर सरपंच निशा दुग्गा रहीं, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. चेतन राम पटेल ने की। विशेष अतिथियों में जनपद सदस्य अशोक कछलाम, उपसरपंच चुनेश्वर जैन, केजा मंडावी, खेमिन जैन और प्रेमलाल जैन शामिल रहे। शिविर का संचालन कार्यक्रम अधिकारी प्रो. अलका केरकेट्टा कर रही हैं। शिविर प्रभारी सहायक के रूप में डॉ. रामचंद साहू और देवेंद्र कुमार सहयोग कर रहे हैं। मुख्य अतिथि निशा दुग्गा ने शिविर को हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। प्राचार्य डॉ. पटेल ने कहा कि एनएसएस स्वयंसेवक अनुशासन और सेवा भावना के साथ कार्य करते हैं तथा गांव में भी सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास करेंगे। सात दिवसीय शिविर के दौरान स्वयंसेवक विभिन्न सामाजिक गतिविधियों, जागरूकता कार्यक्रमों, सांस्कृतिक आयोजनों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों तक पहुंचाएंगे। शिविर में 30 छात्र और 25 छात्राएं स्वयंसेवक के रूप में भाग ले रहे हैं। ईएमएस(राकेश गुप्ता)12 फरवरी 2026