क्षेत्रीय
12-Feb-2026


बिलासपुर (ईएमएस)। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों को चुनने के लिए 12 फरवरी को मतदान होगा। सुबह साढे दस बजे से प्रारम्भ होकर यह शाम 5 बजे तक चलता रहेगा। करीब डेढ़ हजार मतदाता इसमें अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनूप मजुमदार द्वारा जारी सूचना के अनुसार 17 पदों के लिए 61 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र वैध पाए गए थे। अब महिला कार्यकारिणी सदस्य के दो पदों पर चुनाव नहीं होंगे क्योंकि इस आरक्षित दो पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है। ये वकील हैं पदों की दौढ़ में शामिल गुरुवार को होने जा रहे चुनाव में अध्यक्ष के लिए सीनियर एडवोकेट राजीव श्रीवास्तव, अरविंद सिन्हा, दिनेश कुमार तिवारी, अब्दुल वहाब खान, शैलेन्द्र कुमार बाजपेयी, हनुमान प्रसाद अग्रवाल और रजनीश सिंह बघेल मैदान में हैं। उपाध्यक्ष (वरिष्ठ) के लिए दीपक कुमार जैन, भरत लाल सोनी, गौतम खेत्रपाल, अरविंद दुबे, महेन्द्र नाथ दुबे और शशिकांत सोनकर में मुकाबला है। सचिव के लिए पूर्व सचिव वरुणेंद्र मिश्रा, अनिल त्रिपाठी, धीरेन्द्र पाण्डेय, प्रवीन तुलस्यान, रविपाल माहेश्वरी, संजीव कुमार साहू मैदान में हैं। उपाध्यक्ष (महिला) पद के लिए मांडवी भारद्वाज, संगीता मिश्रा, मधुनिशा सिंह और रीमा दुबे के बीच मुकाबला होगा। कोषाध्यक्ष हेतु आशा पूर्ण सिंह भाटिया लवकुश कुमार साहू और जितेन्द्र कुमार शुक्ला दावेदार हैं। क्रीडा एवं सांस्कृतिक सचिव (वरिष्ठ) पद के लिए ईश्वर जयसवाल, कुलेश कुमार साहू और अमन पाण्डे, क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक सचिव (महिला) के लिए प्रज्ञा पाण्डे, एम. आशा और कविता तिवारी दौड़ में हैं। ग्रंथालय सचिव के लिए राहुल कुमार मिश्रा, कमलेश्वर प्रसाद साहू, ब्रिजेश सिंह, आदित्य खरे और आशीष बेक, सह सचिव के लिए समीर सिंह, विजय कुमार साहू और कृपेश जी. प्रसाद केला मैदान में हैं। जबकि सह सचिव (महिला) के लिए आस्था शुक्ला और लता नायक मैदान में हैं। दो महिला कार्यकारिणी सदस्य निर्विरोध कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए बंसत कुमार कैर्वत, राम विफल राम राजवाड़े, अभिषेक पाण्डेय, शरद मिश्रा, आशुतोष मिश्रा, गोरे लाल उइके, त्रिवेणी शंकर,स्वाति अग्रवाल, प्रहलाद और जयप्रकाश तिवारी शामिल हैं। वहीं, कार्यकारिणी (महिला) पद के लिए दीप्ति तिवारी और लक्ष्मिन कश्यप ने ही फार्म भरा था कोई और नाम नहीं आने के कारण इन दोनों को निर्वाचित घोषित किया गया है। मनोज राज 12 फरवरी 2026