बिलासपुर (ईएमएस)। सिरगिट्टी क्षेत्र में औद्यौगिक कंपनियों की गाडिय़ों के कारण स?कें खराब हो रही हैं। यहां से दाधापारा तक तीन किलोमीटर की सडक़ खराब हो गई है। इसके कारण आने जाने वालों को परेशानी हो रही है। हाईकोर्ट ने मामले में स्वत संज्ञान लेकर शासन से जवाब मांगा था। बुधवार को हुई सुनवाई में जिला प्रशासन की ओर से बताया गया कि दो कोल कंपनियों की गाडिय़ां इस रास्ते से जा रहीं थीं। इसमें छग कोल पावर बेनिफिशरी और मेसर्स अमित कोल लाइंस ने सडक़ को 25 लाख रुपए में सुधारने और उसके रखरखाव का जिम्मा उठाया है। उल्लेखनीय है कि इस संबन्ध में कलेक्टर बिलासपुर ने सीएसआईडीसी के अधिकारियों के साथ बैठक ली थी। हाईकोर्ट ने मामले को निगरानी में रखते हुए 19 अप्रैल को सुनवाई के लिए रखा है। यह है मामला सिरगिट्टी रेल लाइन के पास तीन किमी की सडक़ कोल कंपनियों के बड़े वाहनों के गुजरने के कारण काफी खराब हो गई है। हाईकोर्ट ने मामले में राज्य शासन, सीएसआईडीसी, नगर निगम से जवाब मांगा था। सीएसआईडीसी की ओर से कहा गया यह सडक़ उनके क्षेत्राधिकार से बाहर है। इसके बाद जिला प्रशासन ने एक संयुक्त टीम बनाकर मौके की जांच कराई थी। जांच में पाया गया कि छग कोल पावर बेनिफिशरी और मेसर्स अमित कोल लाइंस की गाडिय़ां इस सडक़ से लगातार गुजरतीं हैं। इसलिए तीन किमी की सडक़ खराब हो गई है। कलेक्टर ने सीएसआईडीसी के अधिकारियों के साथ ही कोल कंपनियों की बैठक बुलाकर मामले में जानकारी ली। इसके बाद तय किया गया कि दोनों कोल कंपनियां इस सडक़ को मिलकर सुधारेंगी। इसमें करीब 25 लाख रुपए का खर्चा आएगा। मनोज राज 12 फरवरी 2026