बिलासपुर (ईएमएस)। स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय, बिलासपुर में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं खेल भावना को प्रोत्साहित करने हेतु दो दिवसीय वार्षिक गतिविधियों का भव्य आयोजन किया गया। 9 फरवरी को खेल उत्सव ‘रणभूमि’ तथा 10 फरवरी को मनोरंजन कार्यक्रम ‘प्रसन्न वादन’ आयोजित हुआ, जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। ‘रणभूमि’ कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी प्राचार्य डॉ. आर.के. सचदेव ने दीप प्रज्वलन एवं खेल ध्वज फहराकर किया। इस अवसर पर क्रिकेट, डॉजबॉल, बैडमिंटन, वॉलीबॉल जैसी मैदानी खेल प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। एथलेटिक्स में शॉटपुट तथा इनडोर गेम्स में टेबल टेनिस, शतरंज और कैरम की स्पर्धाओं में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।10 फरवरी को आयोजित ‘प्रसन्न वादन’ कार्यक्रम मनोरंजन और रचनात्मक गतिविधियों पर केंद्रित रहा। म्यूजिकल पेपर, रस्साकशी, बैलून बस्र्ट, ब्लाइंड फोल्ड पेन गेम और होप्सकॉच जैसे खेलों में विद्यार्थियों के साथ शैक्षणिक स्टाफ ने भी सहभागिता की। समापन अवसर पर प्राचार्य डॉ. यू.के. श्रीवास ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में अनुशासन, टीमवर्क और नेतृत्व क्षमता का विकास करते हैं। विजयी प्रतिभागियों को वार्षिक उत्सव में मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्राध्यापकगण एवं विद्यार्थियों का विशेष योगदान रहा। मनोज राज 12 फरवरी 2026