क्षेत्रीय
12-Feb-2026
...


बिलासपुर (ईएमएस)। आवास पारा घुरू में श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ किया गया। कथा के पहले दिन भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्गों और महिलाओं तक सभी ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई।कलश यात्रा में महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश धारण कर भक्ति गीत गाते हुए चल रही थीं। पूरे मार्ग में जय श्रीकृष्ण और हरि नाम के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। लगभग एक किलोमीटर लंबी इस यात्रा का नजारा देखते ही बन रहा था। मनोज राज 12 फरवरी 2026