बिलासपुर (ईएमएस)। रीजन फोर की संयुक्त रीजन एवं जोन मीट शहर से दूर रमणीय वातावरण में स्थित चितवन फार्म हाउस में आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता रीजन चेयरपर्सन बी. महेश कुमार ने की। मुख्य अतिथि डॉ. सुरेखा कौशिक एवं डॉ. भूपेंद्र कौशिक (विकासखंड शिक्षा अधिकारी, बिल्हा) रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एमजेएफ दिलीप भंडारी, रीजन एडवाइजर एमजेएफ नितिन सलूजा तथा टी-कोऑर्डिनेटर एमजेएफ आशीष अग्रवाल उपस्थित रहे। दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। संचालन रीजन सचिव लायन अर्चना तिवारी ने किया। जोन-1 से श्वेताशास्त्री, जोन-2 से सुषमा तिवारी तथा जोन-3 से आराधना दास ने अपने-अपने क्लबों की सेवा गतिविधियों की जानकारी दी।रीजन चेयरपर्सन बी. महेश कुमार ने सदस्यता वृद्धि, एमजेएफ, क्लब एक्सीलेंस अवॉर्ड, डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट, मेंटल हेल्थ, रोड सेफ्टी एवं हंगर एक्टिविटी पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले लायंस क्लब वसुंधरा, मिडटाउन, शक्ति, ज्योत्सना, स्माइल, कैपिटल, वरदान एवं प्राइड को आकर्षक उपहार देकर सम्मानित किया गया। बैठक में वसुंधरा, मिडटाउन, शक्ति, प्राइड, ज्योत्सना, केयर, हेल्थ केयर, स्माइल, वरदान, संकल्प, मस्तूरी, सृजन, कैपिटल सहित सभी क्लबों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। अतिथियों का मोमेंटो से सम्मान किया गया।रीजन एवं जोन मीट के साथ लायंस क्लब परिवार के लिए पिकनिक का भी आयोजन हुआ, जिसमें भजन, हाई-टी, मनोरंजक खेलों और उपहार वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। मनोज राज 12 फरवरी 2026