क्षेत्रीय
12-Feb-2026
...


जबलपुर (ईएमएस)। सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय गलगला में वार्षिक उत्सव समारोह हर्षोल्लास एवं सांस्कृतिक गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं वंदना के साथ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर को आकर्षक रूप से सजाया गया। वार्षिक उत्सव में भैया-बहनों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं। बच्चों ने देशभक्ति गीत, लोकनृत्य, एकांकी, समूह नृत्य एवं नाटक के माध्यम से दर्शकों का मन मोह लिया। विशेष रूप से छोटे बच्चों की प्रस्तुतियों को अभिभावकों ने खूब सराहा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्या भारती प्रादेशिक सचिव मुख्य अतिथि डॉ सुधीर अग्रवाल ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा मिलता है तथा उनमें आत्मविश्वास, अनुशासन एवं संस्कारों का विकास होता है। विशिष्ट अतिथि विशाल दत्त ने हर वर्ष 11 हजार रुपए की राशि देने की घोषणा की। विशिष्ट अतिथि मिताली बैनर्जी, अध्यक्ष जिनेंद्र जैन, सचिव डॉ नीलेश पांडे, उपाध्यक्ष एडवोकेट सचिन अग्रवाल, डॉ ब्रजेश अरजरिया, संजीव गप्पे, प्रकाश पवार उपस्थित रहे विद्यालय के प्रधानाचार्य रत्ना मिश्रा ने विद्यालय की वार्षिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए विद्यार्थियों की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले भैया-बहनों को पुरस्कार प्रदान किए गए। अंत में आभार प्रदर्शन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। वार्षिक उत्सव में अभिभावक, शिक्षकगण एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सुनील साहू / मोनिका / 12 फरवरी 2026