मुरैना ( ईएमएस ) | प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मुरैना की राष्ट्रीय सेवा योजना (एन.एस.एस.) इकाई द्वारा आयोजित सात दिवसीय संयुक्त विशेष शिविर का शुभारंभ बुधवार को एस.आर.डी. महाविद्यालय, धौलपुर रोड, मुरैना में हुआ। उद्घाटन सत्र में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ऋषिपाल सिंह एवं विधि महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अंजलि मुदगल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। प्राचार्य डॉ. सिंह ने शिविर के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएँ देते हुए विद्यार्थियों को एन.एस.एस. के माध्यम से व्यक्तित्व विकास, सामाजिक जिम्मेदारी और सेवा भावना को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में डॉ. ए.के. उपाध्याय, डॉ. रमेश भारद्वाज, डॉ. दिलीप कटारे, डी.आर.एल. सखवार, डॉ. संगीता तोमर, डॉ. अंजलि चौहान, डॉ. शैलेंद्र त्यागी, डॉ. गणेश कुशवाह तथा एस.आर.डी. महाविद्यालय के डायरेक्टर परशुराम विशेष रूप से उपस्थित रहे। एन.एस.एस. शिविर का संचालन कार्यक्रम अधिकारी श्री ध्रुव कुमार एवं डॉ. संजय सिंह राघव के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। उद्घाटन सत्र के पश्चात बौद्धिक सत्रों का आयोजन किया गया। प्रथम बौद्धिक सत्र में “सामाजिक संगठन में युवाओं की भूमिका” विषय पर डॉ. दिलीप कटारे ने स्वयंसेवकों का मार्गदर्शन करते हुए युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। द्वितीय बौद्धिक सत्र में ईको क्लब प्रभारी डॉ. संगीता तोमर ने “पर्यावरण संरक्षण” विषय पर व्याख्यान देते हुए प्रकृति संरक्षण, स्वच्छता एवं सतत विकास के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।