क्षेत्रीय
12-Feb-2026
...


जबलपुर (ईएमएस)। स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन योजना, प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस, शासकीय महाकौशल कॉलेज जबलपुर के अंतर्गत महाविद्यालय के दिव्यांग विद्यार्थियों हेतु आयोजित ”आर्ट एण्ड क्राफ्ट प्रशिक्षण“ अल्पावधि स्वरोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण का समापन किया गया। समापन अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा जो सामग्री बनाई गई थी उसकी प्रदर्शनी लगाई गई। इस अवसर पर प्रो. अरुण शुक्ल, संभागीय नोडल अधिकारी, स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन योजना, प्राचार्य डॉ. अलकेश चतुर्वेदी ने इस अवसर पर कहा कि कला मनुष्य की भावनाओं, विचारों और कल्पनाओं को अभिव्यक्ति करने का सबसे सुंदर माध्यम है। प्रशिक्षक कु. प्रियंका शर्मा ने बताया कि प्रशिक्षण के अंतर्गत दिव्यांग विद्यार्थियो को काफ्ट रंगोली, आईसक्रीम स्टीक पॉट, मिरर डेकोरशन, बीट बैग, बैग पेंटिग एण्ड ब्लाक, पेपर क्राफ्ट इत्यादि बनाने का प्रशिक्षण दिया जायेगा। इस अवसर पर डॉ. ज्योति जुनगरे, डॉ. सुनील देशपाण्डे के साथ महाविद्यालय के 34 दिव्यांग विद्यार्थी उपस्थित रहें। सुनील साहू / मोनिका / 12 फरवरी 2026