क्षेत्रीय
12-Feb-2026
...


जबलपुर (ईएमएस)। मत्स्य विज्ञान महाविद्यालय, जबलपुर द्वारा भारतीय कृषि अनुसन्धान परिषद् नई दिल्ली द्वारा वित्त पोषित अनुसूचित जाति उपयोजना के तहत प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन, अधिष्ठाता डॉ एस के महाजन के मार्गदर्शन में किया गया है। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम मत्स्य विज्ञान महाविद्यालय द्वारा ग्राम बम्हनी जबलपुर में महाविद्यालय की विभिन्न विस्तार सेवाओं के अंतर्गत मत्स्य पालन हेतु मृदा एवं जल परीक्षण विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम रखा गया, प्रशिक्षण के दौरान डॉ सोना दुबे ने मछली पालन हेतु मिट्टी एवं जल की गुणवत्ता ,ध्यान देने योग्य महत्वपूर्ण परीक्षण के तरीके, सावधानिया तथा प्रयोगिक तालाब के पानी का परीक्षण कर समझाया ,मत्स्य पालन हेतु उपर्युक्त पानी के मापदंडों में रासायनिक , जैविक, एवं भौतिकी स्तर पर बताए गए, साथ ही उपयुक्त मछली पालन हेतु जल की गुणवत्ता के प्रबंधन हेतु भी जानकारी साझा की। साथ जल की गुणवत्ता को जांचने हेतु किट दिए गए। कार्यक्रम में सरपंच वर्षा नीलकमल झारिया, सहायक सचिव सहित ग्राम वासियों को कौशल एवं प्रशिक्षण माध्यम से आर्थिक रूप से सशक्त सशक्त एवं संबल बनाने के लिए प्रेरित किया। इस कार्यक्रम का आयोजन ,समन्वयक डॉ सोना दुबे द्वारा किया गया इस दौरान अनिल केवट , पूजा साहू, काजल प्रजापति , रूद्राक्ष उपाध्याय, रामकेश यादव एवं शैलेन्द्र दहिया सराहनीय योगदान रहा | सुनील साहू / मोनिका / 12 फरवरी 2026