क्षेत्रीय
12-Feb-2026
...


ग्वालियर ( ईएमएस ) |। कांग्रेस जिला स्तरीय अनुशासन समिति की बैठक आज शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव के मुख्यातिथ्य में एवं जिला स्तरीय अनुशासन समिति के संयोजक अरुण के अध्यक्षता में कांग्रेस भवन शिंदे की छावनी पर सम्पन्न हुई। अनुशासन समिति की बैठक को संबोधित करते हुए शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी एक विचारधारा, त्याग और लोकतांत्रिक मूल्यों पर आधारित संगठन है। पंचमढ़ी प्रशिक्षण शिविर से लेाकसभा में नेताप्रतिपक्ष राहुल गांधी ने स्पष्ट संदेश दिया है कि पार्टी में अनुशासन और कांग्रेस सविंधान सर्वोपरी है, सभी काग्रेसजन पार्टी संविधान और अनुशासन से बंधे हुए है, और संगठन की गरिमा बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। कांग्रेस पार्टी का इतिहास त्याग, संघर्ष और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का रहा है। संगठन को मजबूत बनाने के लिए आवश्यक है कि सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता आपसी समन्वय, सम्मान और अनुशासन के साथ कार्य करें | बैठक में जिला अनुशासन समिति के सदस्य राजकुमार शर्मा ने कहा कि जिला अनुशासन समिति शीघ्र ही सभी कांग्रेसजनों के लिए एक स्पष्ट एवं व्यवहारिक आचार संहिता तैयार करेगी, जिससे संगठन में पारदर्शिता, जवाबदेही और अनुशासन सुनिश्चित हो सके। यह आचार संहिता सभी स्तरों पर समान रूप से लागू होगी। बैठक में हमीद खां उस्मानी, मंगल सिंह यादव, इरफान खान, रामनरेश परमार, देवेन्द्र सिंह चौहान, भूपेन्द्र तोमर, सोनू भदोरिया, पिंकी पंडित, एड. चैन सिंह राजपूत, राकेश शर्मा, नवीन भदकारिया, हितेन्द्र सिंह यादव, मनीष यादव, अनिल शर्मा बिट्टू, संजीव दीक्षित, सागर नाती, सोहिल खान, गोविंद राजपूत, सत्यभान राजावत, अभिषेक शर्मा, दीपेन्द्र राणा, रामनरेश यादव, पियुश पाल, रामअतौर शर्मा, नरेश जायसवाल, दिलीप सिंह, शिवा तौमर आदि उपस्थित थे।