खरगोन (ईएमएस)। नगर के जमजम मार्केट में नगर पालिका प्रशासन के द्वारा 7 फरवरी को आयोजित मुशायरा का विवाद गहराता ही जा रहा है मुशायरे में शायरो को अंडा फेक मारपीट किए जाने को लेकर जहा एक और समाज के जिम्मेदार एक दूसरे को विवाद का कारण बताकर कलेक्टर,एसपी,नगर पालिका एवं थाने में शिकायत कर रहे हैं वहीं दूसरी और नगर पालिका परिषद के भाजपा कांग्रेस पार्षदों ने भी मुशायरा विवाद को लेकर एसपी को लिखित शिकायत कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है वही निमाड़ साहित्यकार संघ के अध्यक्ष और कवियो ने खरगोन के श्री नवग्रह मेले में अखिल भारतीय हिंदी कवि सम्मेलन व निमाड़ी कवि सम्मेलन का आयोजन करने को लेकर कलेक्टर,नगर पालिका सहित अन्य विभागों को ज्ञापन दिया है उल्लेखनीय है कि गत वर्ष भी खरगोन नगर के जामजन मार्केट में मुशायरा के दौरान विवाद गहराया था किंतु 7 फरवरी इस बार नगर के जमजम मार्केट में हुए मुशायरा में हुए विवाद का सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने के बाद शायरों पर अंडा फेंके जाने एवं मंच पर झूमा झटकी गाली गलौज के वीडियो वायरल होने तथा पत्रकार अबूबकर जिया ने मुशायरा में अपने ऊपर हुए मारपीट हमले को लेकर जिला पत्रकार संघ के माध्यम से भी एडिशनल एसपी बिटटू सहगल को शिकायत की है वही इस आयोजन को लेकर नगर पालिका प्रशासन के कांग्रेस और बीजेपी के पार्षदों ने भी मुशायरे में हुए विवाद को लेकर एस पी को शिकायत की हे मुशायरा में मारपीट एवं हमले के शिकायतकर्ता अबूबकर जिया ने बताया कि मैं शायर के रूप में शायरी की थी लेकिन किसी व्यक्ति विशेष का नाम नहीं लिया किंतु दूसरे पक्ष जमात इस्लाहुल मुस्लिम और नगर के इमाम और जिम्मेदार लोगों ने कोम के मुखबिरों और मस्जिद के सदरो पर आपत्तिजनक टिप्पणी का हवाला देकर शिकायत कलेक्टर,एसपी,थाने को की है वह इस मुशायरा के नगर पालिका द्वारा आयोजित शासकीय राशि पर आयोजन में जमात इस्लाहुल मुस्लिम से जमजम मार्केट की भूमि पर बिना अनुमति के मुशायरों का आयोजन करने की शिकायत कलेक्टर,पुलिस अधीक्षक आदि से कर कार्रवाई की मांग की है। ईएमएस / 12/02/2026