क्षेत्रीय
12-Feb-2026


ग्वालियर ( ईएमएस ) । शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरेंद्र यादव ने शहर में तेजी से बढ़ रही आवारा कुत्तों के काटने की समस्या को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की हैं। उन्होंने कहा कि शहर में लगातार कुत्तों के हमले हो रहे हैं, जिससे आम नागरिकों, विशेषकर छोटे बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों में भय और असुरक्षा का माहौल है। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरेंद्र यादव ने कहा कि जयारोग्य अस्पताल में रेबीज से हुई मौतों का जिक्र करते हुए कहा, पिछले दिनों में रेबीज से 6 लोगों की मौत हो चुकी है। उन्होंने आगे कहा, शहर के कई वार्डों से लगातार शिकायतें मिल रही हैं कि कुत्तों के झुंड राह चलते लोगों पर हमला कर रहे हैं। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरेंद्र यादव ने नगर निगम आयुक्त को पत्र लिखकर मांग की है कि तत्काल प्रभाव से आवारा कुत्तों को पकड़ने का व्यापक अभियान चलाया जाए और उन्हें उचित शेल्टर होम में भेजा जाए। नसबंदी और एंटी-रेबीज टीकाकरण अभियान को पारदर्शी एवं प्रभावी बनाया जाए। रेबीज के खिलाफ टीकाकरण और जन जागरूकता अभियान को युद्धस्तर पर चलाया जाना चाहिए।