आदतन अपराधियों की धरपकड़ जबलपुर (ईएमएस)। शहर में जहां तहां ठेल, टपरों की आड़ में खुले कथित आहतो और उनमें होने वाली शराबखोरी व यातायात में बाधा उत्पन्न होने पर पुलिस अभियान चलाकर कार्रवाई की। इसके साथ ही समय बदल बदल कर चैकिंग प्वाइंट लगाकर यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वालो के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही एवं अतिक्रमण कर यातायात मे व्यवधान उत्पन्न करने वालों के अतिक्रमण को हटाया जाकर 34 पुलिस एक्ट की कार्यवाही कराये जाने हेतु आदेशित किया गया है। कंट्रोलरुम से प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटे में आदतन अपराध करने वाले 44 आरोपियों के विरूद्ध धारा 129 बी.एन.एस.एस. (110 जा.फौ.) के तहत, तथा वाद विवाद करने वाले 64 व्यक्तियों के विरूद्ध 126/135 (3) बी.एन.एस.एस (107/116 जा.फौ.) के तहत, एवं 8 व्यक्तियो के विरूद्ध धारा 170 बी.एन.एस.एस (151 जा.फौ.) के तहत की गयी है, इसी प्रकार पिछले कई वर्षो से फरार 2 गैरम्यादी, 40 म्यादी वारंटी, को गिरफ्तार किया गया है तथा अवैध शराब के कारोबार में लिप्त 31 व्यक्तियों के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये 31 पाव देशी/अंग्रेजी एवं 37 लीटर कच्ची शराब जप्त की गयी तथा 4 सटोरियों को सट्टा लिखते हुये रंगे हाथों पकडा गया सटोरियो के कब्जे से 1450 रूपये जप्त किये गये । इसी प्रकार मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये 142 वाहन चालकों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुये 39 हजार 600 रूपये समन शुल्क वसूला गया तथा शराब पीकर वाहन चलाने वाले 22 वाहन चालको के विरूद्ध 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये समन शुल्क वसूला गया। सुनील साहू / मोनिका / 12 फरवरी 2026/ 06.23