जबलपुर (ईएमएस)। तिलवारा थाना अतंर्गत अवनि विहार शास्त्रीनगर में एक सूने मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोर सोने चांदी के जेवर एवं नगदी 20 हजार रुपए चोरी कर ले गए| तिलवारा पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार अवनि विहार शास्त्रीनगर निवासी 55 वर्षीय श्रीमति रत्ना राय ने तिलवारा थाने में लिखित शिकायत की, कि गत दिवस अपने पति के साथ अपनी बेटी के ससुराल दुर्गापुर पश्चिम बंगाल गई थी| दूसरे दिन घर में काम करने वाली बाई ने उसे फोन पर चोरी की सूचना दी| सूचना पाकर वह घर आई तो देखा अलमारी का लॉक टूटा था जिसमें रखे सोने के 2 मंगलसूत्र, 1 अंगूठी, चांदी की पायल, नगदी 20 हजार अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। पुलिस ने लिखित शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। सुनील साहू / मोनिका / 12 फरवरी 2026/ 06.24