क्षेत्रीय
12-Feb-2026
...


जबलपुर (ईएमएस)। अधारताल थाना क्षेत्र में शिव मंदिर के पास टहल रही एक महिला से जबरन रुपए की मांग कर गालीगलौज व मारपीट कर उसका मोबाइल तोड़ दिया और जान से मारने की धमकी दी| पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है| अधारताल पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार 28 वर्षीय महिला को हाउसिंग बोर्ड कालोनी महाराजपुर अधारताल निवासी 28 वर्षीय वेदांत शुक्ला ने कुछ दिन पहले उज्जैन में जॉब लगवाई थी| उसके बाद वेदांत उससे बार बार बात करने के लिये उसे टार्चर करने लगा| गत रात लगभग 9 बजे वह शिव मंदिर के पास टहल रही थी तभी वेदांत शुक्ला उसके पास आया और उससे 2 हजार रुपए की मांग करने लगा, मना करने पर गाली गलौज व मारपीट कर उसका सैमसंग कंपनी का मोबाइल तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट पर धारा 296, 115(2), 324(4), 119(1), 351(2) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी वेदांत शुक्ला को अभिरक्षा में लेते हुये प्रकरण विवेचना में लिया गया। सुनील साहू / मोनिका / 12 फरवरी 2026