क्षेत्रीय
12-Feb-2026
...


- बिल्डर पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज जबलपुर (ईएमएस)। गोरखपुर पुलिस ने एक बिल्डर के खिलाफ फ्लेट का सौदा कर रजिस्ट्री निष्पादन नहीं करने और 15 लाख रुपए हड़पने के मामलें की शिकायत जांच के बाद धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है| गोरखपुर पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार सुखसागर वैली निवासी 30 वर्षीय प्रखर पाठक ने लिखित शिकायत की कि उसकी मुलाकात वर्ष 2018 में रामाकांत सतनामी से भूमि के सौदे के लिये हुई थी। उसके बाद से रामाकांत सतनामी के द्वारा बरगी ग्राम खापा गौरी की भूमि को क्रय कर कराया गया था। अन्य भूमियों में इन्वेस्टमेंट के लिये रामाकांत सतनामी ने सम्पर्क किया गया तो रामाकांत सतनामी के द्वारा उसे लक्ष्मीपुर म.न. 643 प.ह.न. 25/31 अब नया 4 स्वामी विवेकानंद वार्ड एम आर 4 रोड जिला जबलपुर स्थित डायवरटेड खसरा नम्बर 152/2 एवं 153/2 की भूमि पर निर्मित बहुमंजिला भवन शंभू श्री अपार्टमेन्ट के प्रथम तल पर स्थित फ्लेट न 101 जिसका सुपरविल्डअप एरिया 1211 वर्ग फुट है अपार्टमेंट की कुल भूमि पर 242.2 वर्ग फुट अविभाजित हक हिस्सा है एवं दो अन्य भूमि को विक्रय करने आफर दिया रमाकांत सतनामी के द्वारा यह भी बताया कि उक्त फ्लेट और भूमियों के स्वामी श्रीमति शांति देवी गुप्ता एंव श्रीमति लता वासनिक के नाम पर दर्ज है रामकांत सतनामी द्वारा उक्त भूमि फ्लेट के दस्तावेज दिखाये जिससे विश्वास हो गया। उसके कुछ दिनों बाद रमाकांत सतनानी ने बताया कि उक्त फ्लेट एंव भूमि की कुल कीमत 45 लाख रूपये हैं वह फ्लेट खरीदने के लिए तैयार हो गया और 13 अगस्त 2021 को विक्रय अनुबंध रमाकांत सतनामी एंव रामकुमार मांझी के समक्ष निष्पादित किया गया तथा उक्त भूमि व फ्लेट विक्रय अनुबंध के कुल 15 लाख रूपये आरटीजीएस के माध्यम से दिए गए| सौदा 13 अक्टूबर 2021 को रमाकांत के ऑफिस छोटी लाईन फाटक में किया गया था| आज दिनांक तक उक्त संपत्ति की रजिस्ट्री नहीं करायी गयी। कुछ समय बाद रमाकांत सतनामी के द्वारा उसके और उसके माता पिता के नाम पर कुछ जमीनों के विक्रय निष्पादन में धोखाधड़ी की गयी जिसकी शिकायत करने पर रमाकांत सतनामी के विरुद्ध थाना बरगी एवं ग्वारीघाट में अपराध कायम किया गया। शंभू श्री अपार्टमेंट के अध्यक्ष के माध्यम से लता वासनिक का मोबाइल नम्बर प्राप्त हुआ उनसे संपर्क करने पर पता चला कि उन्होने किसी के साथ किसी भी प्रकार का कोई अनुबंध नही किया है। इस प्रकार रमाकांत सतनामी, उनकी पत्नी रीतू सतनामी एवं अन्य के द्वारा भूमि व फ्लेट के कूट रचित दस्तावेज तैयार कर एव लता वासनिक के फर्जी हस्ताक्षर कर धोखाधड़ी कर 15 लाख रूपये हडप लिये है। पुलिस ने लिखित शिकायत की जांच पर रमाकांत सतनामी, रीतू सतनामी, के विरूद्ध धारा 420, 467, 468, 471, 120 बी का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है। सुनील साहू / मोनिका / 12 फरवरी 2026