इन्दौर (ईएमएस) कलेक्ट्रेट तिराहे स्थित गंजी कम्पाउण्ड के पास, निर्वाचन कार्यालय के सामने अपनी लम्बित मांगों के लिये विद्युत मण्डल पेंशनर्स इन्दौर के सदस्यों द्वारा म.प्र. विद्युत मण्डल पेंशनर्स एसोसिएशन संयुक्त मोर्चे द्वारा दोपहर 12.00 बजे से 4.00 बजे तक धरना दिया गया। एसोसिएशन के अध्यक्ष आर.सी. सोमानी एवं सचिव मनोज राणा के अनुसार विगत कई दिनों से म.प्र. विद्युत मण्डल पेंशनर्स एसोसिएशन ने अपनी दो ज्वलंत एवं महत्वपूर्ण मांग एक पेंशनर्स को पेंशन की ग्यारंटी एवं दूसरी केन्द्र सरकार द्वारा घोषित तिथि से महंगाई राहत के पश्चात तुरंत घोषित करने के लिए संपूर्ण प्रदेश में जिलास्तर पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया किया गया। यह प्रदर्शन शासन को जाग्रत कर मुख्यमंत्री के ध्यानाकर्षण हेतु था। इस धरना प्रदर्शन में राज्य सरकार की प्रमुख पेंशनर एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष श्याम जोशी, महामंत्री बाबुलाल शर्मा, रमेशचंद्र मेहता एवं बडी संख्या में महिला सदस्यों के साथ-साथ सेकडों की संख्या में सदस्य उपस्थित रहे। सभा का संचालन सुदर्शन जटाले द्वारा किया गया एवं आभार मनोज राणा द्वारा माना गया आनंद पुरोहित/ 12 फरवरी 2026