अलीगढ़ (ईएमएस)। यूपी के अलीगढ़ जिले के अकराबाद थाना क्षेत्र के गांव धौरी में गुरुवार को पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पत्नी की हत्या के बाद पति द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा है कि दंपति किसी शादी समारोह में शामिल होकर लौटे थे। घर आने के बाद दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसी के बाद यह दुखद घटना हुई। सुबह जब परिजन कमरे के पास पहुंचे, तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। दरवाजा खुलवाने पर दोनों को मृत अवस्था में देखकर परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। बताया जाता है कि दोनों की शादी के चार साल हुए थे। उनकी दो संतानें लड़के का नाम सुनील और लड़की के नाम शिवानी है। जितेन्द्र 12 फरवरी 2026