राष्ट्रीय
12-Feb-2026


लखनऊ(ईएमएस)। केजीएमयू में एक बार फिर छेड़छाड़ और यौन शोषण का मामला सामने आया है। यह 50 दिन में तीसरा केस है। अब पीडियाट्रिक विभाग की एमडी की छात्रा (रेजिडेंट डॉक्टर) ने विभाग के एडिशनल प्रोफेसर पर सेक्सुअल हरैसमेंट करने का आरोप लगाया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने निष्पक्ष जांच का आदेश जारी कर दिया है। इसके लिए विशाखा भी गठित कर दी गई है। इस बीच आरोपी एडिशनल प्रोफेसर को सस्पेंड भी कर दिया गया है। केजीएमयू प्रवक्ता डॉ. केके सिंह ने बताया कि घटना सामने आने के बाद आरोपी एडिशनल प्रोफेसर को सस्पेंड कर दिया गया है। विभाग में डॉक्टर की एंट्री करने पर रोक लगा दी गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन पूरे मामले की सच्चाई का पता लगा रहा है। दोषी को किसी भी दशा में बख्शा नहीं जाएगा। विनोद उपाध्याय / 12 फरवरी, 2026