राष्ट्रीय
12-Feb-2026


नई दिल्ली (ईएमएस)। भारत ने बांग्लादेश चुनाव के नतीजों का इंतजार कर अपने अगले कदम पर फैसला लेने की बात कही है। भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने गुरुवार शाम को एक ब्रीफिंग में कहा, भारत बांग्लादेश में निष्पक्ष, स्वतंत्र और विश्वसनीय चुनाव का पक्षधर है। हमें चुनाव के नतीजों का इंतजार करना चाहिए ताकि पता चल सके कि किस तरह का जनादेश आया है और उसके बाद हम वहां के मुद्दों को देखेंगे। जायसवाल ने कहा कि भारत ने न्योता मिलने के बावजूद बांग्लादेश में कोई चुनाव पर्यवेक्षक नहीं भेजा। एक और सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा, हमें पर्यवेक्षक भेजने का न्योता मिला था, लेकिन हमने चुनावों पर नजर रखने के लिए अपने पर्यवेक्षक बांग्लादेश नहीं भेजे हैं। सुबोध/१२-०२-२०२६