राज्य
12-Feb-2026
...


इन्दौर (ईएमएस) यशवंतगंज स्थित वैष्णव सम्प्रदाय के प्रमुख एवं प्रसिद्ध श्री गोवर्धननाथजी मंदिर के हवेली परिसर में आज 13 से 19 फरवरी तक वृहद स्तर पर मंगल आयोजन पूज्यपाद गोस्वामी 108 श्री दिव्येशकुमारजी महाराजश्री के ज्येष्ठात्मज चि. श्री प्रियव्रजरायजी बावाश्री एवं उनके भानेज चि. श्री सौहार्द्रजी शर्मा के शुभ यज्ञोपवित (जनेऊ) के अवसर पर आयोजित किए जा रहे हैं। मुख्य आयोजन आयोजन दस्तूर गार्डन फूटी कोठी इन्दौर पर आयोजित किया जा रहा है । उक्त मंगलमय आयोजन में सम्पूर्ण भारतवर्ष से वल्लभकुल परिवार के करीब 250 आचार्यश्री इन्दौर पधार रहे हैं। इस मंगलमय अवसर पर प्रभु श्रीगोर्वधननाथजी के विविध मनोरथ दर्शन के साथ ही सांस्कृतिक संध्या, रास गरबा, फाग उत्सव, रसिया किर्तन गान इत्यादि विविध कार्यक्रम के आयोजन रखे गये हैं। समिति प्रमुख प्रमोद नागर एवं निलेश नीमा (डेरी), ने बताया कि दिनांक 18 फरवरी बुधवार को रात्रि 8 बजे शाही बाना (शोभायात्रा) यशवंतगंज स्थित श्री गोवर्धननाथजी हवेली परिसर से प्रारंभ होकर गोराकुण्ड, खजूरी बाजार होते हुए राजबाड़ा पर सम्पन्न होगा। उक्त शाही बाने में सम्पूर्ण भारतवर्ष से पधारें वल्लभकुल वैष्णवाचार्य भी सम्मिलित होंगे। रितेश मंत्री, मनोज नागर, सुरेश ठाकुर, चंद्रकांत नीमा, वी.डी. महाजन, बी.एल. गुप्ता, संजय नीमा, संजय नागर, मनीष राठी, अजय नीमा, नटवर बनिया ने धर्मप्रेमी जनता से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है। आनंद पुरोहित/ 12 फरवरी 2026