नई दिल्ली (ईएमएस)। भारत में सेमसंग कंपनी ने नया सेमसंग गैलेक्सी एफ 70ई 5जी लॉन्च कर दिया है। सेमसंग गैलेक्सी एफ 70ई 5जी दो वेरिएंट्स में उपलब्ध है। 4जीबी रैम प्लस 128जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 12,999 रुपये है, जबकि 6जीबी रैम प्लस 128जीबी स्टोरेज वेरिएंट 14,999 रुपये में मिलेगा। यह स्मार्टफोन खासतौर पर उन यूजर्स के लिए बनाया गया है, जो लंबी बैटरी लाइफ, स्मूद परफॉर्मेंस और क्लीन सॉफ्टवेयर अनुभव चाहते हैं। 5जी कनेक्टिविटी और बड़ी बैटरी के साथ यह फोन डेली यूज़ के लिए बैलेंस्ड विकल्प साबित हो सकता है। यह स्मार्टफोन 17 फरवरी से फलीपकार्ट और सेमसंग के ऑफिशियल ऑनलाइन स्टोर पर सेल के लिए उपलब्ध होगा। इसके अलावा, लॉन्च ऑफर में 1,000 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट भी मिलेगा। फोन को लाइमलाइट ग्रीन और स्पॉटलाइट ब्ल्यू कलर ऑप्शंस में पेश किया गया है। स्पेसिफिकेशन की बात करें तो सेमसंग गैलेक्सी एफ 70ई 5जी में 6.7 इंच का एचडी प्लस एलसीडी डिस्प्ले है, जिसका रेजॉल्यूशन 720गुणा1600 पिक्सल है और यह 120 एचझेड रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। स्क्रीन की ब्राइटनेस 800 निट्स तक जाती है, जिससे आउटडोर विजिबिलिटी बेहतर रहती है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह फोन एंड्राएड 16 आधारित वन यूआई 8 पर चलता है और सेमसंग ने इसके लिए छह साल तक ओएस और सिक्योरिटी अपडेट्स का वादा किया है। कैमरा सेटअप में डुअल रियर कैमरा दिया गया है, जिसमें 50एमपी का प्राइमरी कैमरा और 2एमपी डेप्थ सेंसर शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8एमपी का फ्रंट कैमरा है। सेमसंग गैलेक्सी एफ 70ई 5जी बजट यूज़र्स को लंबी बैटरी, 5जी कनेक्टिविटी और भरोसेमंद परफॉर्मेंस का अच्छा मिश्रण देता है। फोन में मीडियाटेक डायमेंसिटी 6300 चिपसेट और एआरएम माली-जी57 जीपीयू के साथ 6जीबी तक एलपीडीडीआर4एक्स रैम और 128जीबी इंटरनल स्टोरेज मिलता है। सुदामा/ईएमएस 13 फरवरी 2026