क्षेत्रीय
13-Feb-2026
...


फिरोजाबाद(ईएमएस) साइबर पुलिस ने ऑनलाइन ठगी के शिकार एक व्यक्ति को बड़ी राहत दिलाई है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ठगी गई रकम में से 94 हजार रुपये वापस कराए हैं। 1 लाख रुपये की हुई थी ठगी मामला सिरसाखास निवासी रियासुद्दीन का है, जो सिरसागंज थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। उनके साथ 24 अप्रैल 2025 को 1 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी हुई थी। पीड़ित ने घटना के बाद साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया। एसएसपी के निर्देश पर हुई त्वरित कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देशन में साइबर थाना टीम को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए। पुलिस ने संबंधित संस्थाओं से पत्राचार कर तकनीकी जांच शुरू की और ठगी की रकम को ट्रेस करते हुए 94 हजार रुपये पीड़ित के खाते में वापस कराए। पीड़ित ने जताया आभार राशि वापस मिलने पर रियासुद्दीन ने पुलिस का धन्यवाद करते हुए आभार व्यक्त किया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि साइबर अपराध के मामलों में त्वरित शिकायत और सतर्कता से बड़ी धनराशि वापस कराई जा सकती है। ईएमएस