राज्य
13-Feb-2026
...


- भोपाल और संत हिरदाराम नगर से होकर गुजरेगी कई ट्रेनें भोपाल (ईएमएस)। रेलवे द्वारा उज्जैन मेले के दौरान अतिरिक्त यात्री भार को कम करने के लिए ये स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। ताकि श्रद्धालुओं को सुगम और सुरक्षित यात्रा मिल सके। उज्जैन में आयोजित होने वाले मेले के दौरान श्रद्धालुओं और यात्रियों की संभावित भीड़ को देखते हुए पश्चिम मध्य रेलवे ने विशेष ट्रेन सेवाएं शुरू करने का निर्णय लिया है। यात्रियों की सुविधा और अतिरिक्त यात्रीभार को कम करने के उद्देश्य से संत हिरदाराम नगर से 2 जोड़ी और भोपाल से 1 जोड़ी अनारक्षित मेला स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। सभी ट्रेनें 12 कोच की होंगी और निर्धारित तिथियों में प्रतिदिन संचालित होंगी। उज्जैन–संत हिरदाराम नगर स्पेशल ट्रेन (13 से 22 फरवरी 2026) 09305: सुबह 9:00 बजे उज्जैन से प्रस्थान, दोपहर 1:30 बजे संत हिरदाराम नगर आगमन। 09306: दोपहर 2:30 बजे संत हिरदाराम नगर से प्रस्थान, शाम 7:30 बजे उज्जैन आगमन। 09313: शाम 4:00 बजे उज्जैन से प्रस्थान, रात 9:40 बजे संत हिरदाराम नगर आगमन। 09314: रात 10:30 बजे संत हिरदाराम नगर से प्रस्थान, अगले दिन रात 2:00 बजे उज्जैन आगमन होगा। इन ट्रेनों का तराना रोड, मक्सी, बेरछा, काली सिंध, अकोदिया, शुजालपुर, कालापीपल और सीहोर स्टेशनों पर रहेगा। उज्जैन–भोपाल स्पेशल (13 से 23 फरवरी 2026) 09307: रात 9:00 बजे उज्जैन से प्रस्थान, रात 1:48 बजे संत हिरदाराम नगर, 2:10 बजे भोपाल आगमन (13 से 22 फरवरी तक)। 09308: सुबह 3:10 बजे भोपाल से प्रस्थान, 3:35 बजे संत हिरदाराम नगर, सुबह 8:00 बजे उज्जैन आगमन (14 से 23 फरवरी तक। ट्रेनों का ठहराव तराना रोड, मक्सी, बेरछा, काली सिंध, अकोदिया, शुजालपुर, कालापीपल, सीहोर और संत हिरदाराम नगर में रहेगा। सुदामा नरवरे/13 फरवरी 2026